Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के लिए हुए रवाना अम्फान से मची तबाही का लेंगे जायजा..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के लिए हुए रवाना अम्फान से मची तबाही का लेंगे जायजा..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (5)

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से भीषण तबाही मची है. यहां पिछले 283 साल में आया ये सबसे भयावह तूफान है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अम्फान प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से बंगाल आने की अपील की थी, जिसके बाद आज पीएम वहां पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी दिल्ली से रवाना हो गए हैं और बंगाल पहुंचने पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान तूफान से प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे. अम्फान के कारण राज्य के दक्षिणी हिस्से में नुकसान का आकलन करने के लिए पीएम मोदी शुक्रवार को बंगाल जाएंगे.

इसके बाद पीएम मोदी और ममता बनर्जी कोलकाता सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी 83 दिनों के बाद पहली बार दिल्ली के बाहर जा रहे हैं. गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च को लागू किया गया था पीएम मोदी ने उसके बाद कई कार्यक्रमों में शिरकत तो की लेकिन दिल्ली से बाहर नहीं गए. लॉकडाउन के कुछ दिन पहले से ही पीएम मोदी ने दिल्ली से बाहर का कोई दौरा नहीं किया था. ऐसे में उनका यह दौरा पूरे 83 दिन बाद होने जा रहा है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट के बीच लगभग 25 विपक्षी दलों के नेता के साथ बड़ी बैठक आज
Next: इलाहाबाद हाईकोर्ट की नई गाइड लाइन के अनुसार आज से खुल जाएंगी ग्रीन व आरेंज जोन की अदालतें…

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.