Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान में रिहाइशी इलाके पर गिरा विमान,पीएम मोदी ने जताया दुख….
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

पाकिस्तान में रिहाइशी इलाके पर गिरा विमान,पीएम मोदी ने जताया दुख….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
maxresdefault

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान शुक्रवार को कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर घने रिहायशी इलाके में जा गिरा। विमान में 91 यात्री और आठ क्रू मेंबर समेत कुल 99 लोग सवार थे। दो यात्रियों को छोड़कर सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। अब तक करीब 66 शव अस्पतालों में पहुंचाए जा चुके हैं। विमान गिरने से बस्ती के दर्जनों घरों व वाहनों में आग लग गई। सेना, पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग शवों की तलाश में जुटे हुए है। इन घरों के कई लोगों के हताहत होने की आंशका है। ईद से पहले हुए इस हादसे से कई घरों में मातम छा गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा अफसोस जताया है

लॉकडाउन के चलते पाकिस्तान में अभी करीब एक हफ्ते पहले ही विमान परिचालन को छूट मिली है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता अब्दुल्ला हाफिज ने बताया कि पीके-8303 फ्लाइट 91 यात्री और आठ क्रू मेंबर के साथ लाहौर से कराची आ रही थी। करीब 15 साल पुराने एयरबस ए 320 विमान को कैप्टन सज्जाद गुल उड़ा रहे थे। यात्रियों में 31 महिलाएं और 9 बच्चे भी थे बैंकर जफर महमूद समेत दो की जान बचीइस विमान हादसे में बैंक आफ पंजाब के अध्यक्ष जफर महमूद और जुबैर नामक यात्री की जान बच गई है।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने बताया कि जफर ने अपनी मां को फोन पर अपनी सलामती की इत्तिला दे दी है। मुराद के जहां चार जगह फ्रैक्चर हुआ है वहीं जुबैर 35 फीसद जला है। अस्पताल में भर्ती दोनों यात्रियों की हालत स्थिर है। खबरों में पहले तीन लोगों के बचने की जानकारी दी गई थी लेकिन तीसरा व्यक्ति स्थानीय निवासी निकला। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SBI बैंक का बदल गया खुलने का समय यहां करें चेक अपनी ब्रांच की टाइमिंग। ….
Next: शिवम सोलंकी ने किया कमाल दोनों हाथ और एक पैर गवांने के बाद भी लाया 92% मार्क्स …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.