Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिवम सोलंकी ने किया कमाल दोनों हाथ और एक पैर गवांने के बाद भी लाया 92% मार्क्स …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

शिवम सोलंकी ने किया कमाल दोनों हाथ और एक पैर गवांने के बाद भी लाया 92% मार्क्स …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
shivam-vadodea

शिवम सोलंकी ने गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता पाकर कामयाबी की ऐसी इबारत लिख दी जो देश- दुनिया के हजारों- लाखों छात्रों के लिए गहरी प्रेरणा बनेगी. उनकी कामयाबी इन पंक्तियों का एहसास कराती है. ठीक ही कहा गया है.

मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आखिर उनकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिस करने वालों की कभी हार नहीं होती

कविता की ये उपरोक्त पंक्तियाँ गुजरात राज्य के वड़ोदरा के बरानपुरा के रहने वाले शिवम् सोलंकी के ऊपर एकदम सटीक बैठती हैं. जिन्होंने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने दोनों हाथ एवं एक पैर गवां देने के बावजूद भी पढ़ाई के प्रति उनका जज्बा कम नहीं हुआ और इसी जज्बे के बदौलत उन्होंनें गुजरात बोर्ड की 12वीं परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 92% अंक हासिल करके एक नयी मिशाल कायम की है.

शिवम सोलंकी ने परीक्षा में कलाई के सहारे लिखकर परीक्षा दी थी. इसके पहले भी उन्होंने 10वीं की परीक्षा में भी शानदार 81% अंक हासिल किया था. गुजरात के इस छात्र ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए बताया कि मैं डॉक्टर बनना चाहता हूँ और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता हूँ और अगर डॉक्टर नहीं बना, तो इससे सम्बंधित दूसरी सेवाओं में जाकर समाज की सेवा करना चाहता हूँ.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में रिहाइशी इलाके पर गिरा विमान,पीएम मोदी ने जताया दुख….
Next: दिल्ली में खिलाड़ियों ने मास्क लगा के खेला मैच आइये जानते है ग्राउंड के मालिक राजेश गुलिया का क्या है कहना …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.