Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में खिलाड़ियों ने मास्क लगा के खेला मैच आइये जानते है ग्राउंड के मालिक राजेश गुलिया का क्या है कहना …
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में खिलाड़ियों ने मास्क लगा के खेला मैच आइये जानते है ग्राउंड के मालिक राजेश गुलिया का क्या है कहना …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (5)

भारत में कोरोना संकट अभी भी खत्म नहीं हुआ है लेकिन कई जगह दुकान, गाड़ी और दूसरी चीजों में छूट दे दी गई है. ऐसे में क्रिकेट को लेकर भी ये कहा जा रहा था कि कुछ महीनों के बाद ही टूर्नामेंट्स खेले जा सकते हैं. इस वायरस की वजह से अब तक कई स्पोर्टिंग टूर्नामेंट्स रद्द हो चुके हैं जिसमें आईपीएल भी शामिल है. लेकिन यहां दिल्ली में क्लब क्रिकेट की शुरूआत हो चुकी है और वो भी मास्क और सैनेटाइजर के साथ दिल्ली एनसीआर में आज से कई क्रिकेट क्लब्स ने मैच खेलने शुरू कर दिए हैं. हालांकि इन सभी मैचों में खिलाड़ियों को सैनेटाइजर और मास्क पहनकर ही खेलने की इजाजत मिल रही है. नजफगढ़ में शनिवार को एक मैच की शुरूआत हुई. इस मैदान के मालिक राजेश गुलिया का कहना था कि, हम पूरी तरह से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं तो वहीं ये भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पसीना या लार का इस्तेमाल गेंद पर नहीं करेगा

मैदान में घुसने से पहले खिलाड़ियों का तापमान भी चेक किया जा रहा है. ऐसे में जिसका तापमान ज्यादा है उसे वहीं से वापस भेज दिया जा रहा है. चाहे कोई भी हो सभी को मास्क पहनना जरूरी है. ऐसे में हमने भी मास्क और सैनेटाइजर का इंतजाम किया हुआ है. आईसीसी के नए गाइडलाइन्स की अगर बात करें तो खिलाड़ियों को न तो जश्न, लार और न ही गेंद पर पसीने का इस्तेमाल करने की अनुमति है हालांकि एक तरफ दिल्ली में जहां क्रिकेट की शुरूआत हो चुकी है लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर अभी भी सबकुछ प्लानिंग में है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वो इसपर 31 मई के बाद ही फैसला लेगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिवम सोलंकी ने किया कमाल दोनों हाथ और एक पैर गवांने के बाद भी लाया 92% मार्क्स …
Next: पी चिदंबरम का बड़ा बयान कहा केंद्र सरकार ने देश को नकारात्मक वृद्धि दर को ओर ढकेल दिया …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.