Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ में महज 5 लोगों ने ईदगाह में पढ़ी अलविदा की नमाज। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में महज 5 लोगों ने ईदगाह में पढ़ी अलविदा की नमाज। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (1)

लखनऊ : मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान अब खत्म होने के कगार पर है. पूरा महीना लॉकडाउन में ही बीत गया. रमजान के महीने में नमाजियों से भरे रहने वाली मस्जिदों और रोजेदारों से गुलजार रहने वाले बाजारों में इस बार पूरी तरह सन्नाटा रहा. रमजान का अंतिम शुक्रवार भी उसी सन्नाटे में बीत गया. पिछले रमजान में अलविदा रमजान बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया था. मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की थी. लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते लोगों ने अपने घरों पर ही अलविदा की नमाज पढ़ी. जबकि मस्जिदों में मात्र पांच लोगों ने नमाज अदा की लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अलविदा की नमाज अदा कराई. उनकी नमाज में महज पांच लोग थे जो मस्जिद के ही खिदमत करने वाले थे. मौलाना ने नमाज के बाद कहा कि रमजान में गाइडलाइन जारी थी और लोगों से अपील की गई थी कि वो मस्जिदों में नमाज पढ़ने ना आएं और घरों पर ही नमाज का एहतिमाम करें. वहीं लोगों ने भी इसका पूरी तरह से पालन किया. फिरंगी महली ने कहा कि हम मुसलमानों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने लॉकडाउन में कहीं पर भी कोई गलती नहीं की और नियमों का पालन करते हुए घरों में इबादत की

उन्होंने कहा कि नमाज के बाद एक खास दुआ मांगी गई ताकि देश में जल्द कोरोनावायरस का खात्मा हो और लोगों को इस बीमारी से निजात मिल सके. उन्होंने कहा कि ईद के लिए भी इसी तरह के नियम लागू हैं. लोग अपने घरों में ही नमाज पढ़ेंगे. घरों में सेवई जरूर बनाई जाए लेकिन एक दूसरे के घर ना जाएं. लोग बिना गले मिले ही ईद का त्योहार मनाएं और फोन पर एक दूसरे को मुबारकबाद दें. लखनऊ की सबसे बड़ी मस्जिद ईदगाह आसिफी, मस्जिद इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद जैसे तमाम बड़ी मस्जिदों में सन्नाटा रहा. रमजान के दौरान कई मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहा ताकि कोई भी नमाज पढ़ने मस्जिदों में न आए.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली पुलिस की उडी रातो की नींद। ….
Next: देशभर में सोमवार को मनाया जाएगा ईद का त्योहार,कोरोना वायरस ने फीका किया ईद का मजा। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.