Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देशभर में सोमवार को मनाया जाएगा ईद का त्योहार,कोरोना वायरस ने फीका किया ईद का मजा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

देशभर में सोमवार को मनाया जाएगा ईद का त्योहार,कोरोना वायरस ने फीका किया ईद का मजा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में शनिवार को ईद का चांद नहीं दिखा ऐसे में सोमवार को भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया कि देश में आज कहीं भी चांद दिखने की खबर नहीं है, इसलिए ईद 25 मई यानी सोमवार को मनाई जाएगी. हालांकि कश्मीर में रविवार को ही ईद मनाई जाएगी. शाही इमाम ने लोगेां से अपील की है कि कोरोना संकट को देखते हुए हमें ईद के दौरान सावधानी बरतनी है और हाथ मिलाने तथा गले मिलने से परहेज करना है बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा, घाटी में चांद नजर आ गया है और स्थानीय मस्जिद ने ऐलान कर दिया है कि रविवार को ईद उल फित्र मनाया जाएगा. आप सभी को ईद मुबारक.

वहीं दूसरी तरफ लद्दाख में शुक्रवार को ही ईद उल फित्र मनाई गई. हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए न तो मस्जिदों में चहल पहल दिखी और न ही बाजारों में कोई रौनक नजर आई. ज्यादातर लोगों ने घर के अंदर से ही ईद मनाई आपको बता दें कि भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है यानी कि जिस दिन सऊदी में ईद का जश्न होता है उस दिन भारत में चांद दिखाई देता है. वहीं भारत में शुक्रवार को तमाम जायरीनों ने अलविदा की नमाज अदा की. अलविदा या जुमातुम विदा की नमाज रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार को पढ़ी जाती है.

इस बार पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है. इसी के कारण सभी धार्मिक स्थल भी बंद किए गए हैं ऐसे में लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की. कुछ चुनिंदा मस्जिदों में सोशस डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की. तमाम धार्मिक नेता भी कोरोना के प्रकोप के कारण लोगों से अपने घरों में ही इबादत करने की अपील कर रहे हैं. वहीं लोगों ने घर में ही रहने और जरूरी होने पर बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है.

Post navigation

Previous: लखनऊ में महज 5 लोगों ने ईदगाह में पढ़ी अलविदा की नमाज। ….
Next: स्मृति ईरानी ने प्रवासियों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद की,की तारीफ कहा। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.