Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया बहुत सादगी से। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया बहुत सादगी से। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
166570

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को ईद उल फितर का त्यौहार बहुत सादगी से मनाया गया। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज नहीं हुई और लोगों ने अपने घरों में ही इस त्यौहार को मनाया।मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वे एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।लखनऊ के बड़े मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमने लोगों से अपील की थी कि वे घरों पर रहकर ही नमाज पढ़ें।ईदगाह में चंद लोगों द्वारा विशेष नमाज पढ़े जाने के बाद फरंगी महली ने कहा कि इस बार हर वर्ष की तरह त्यौहार का उत्साह नहीं है लेकिन कोविड-19 के चलते यह सब हो रहा है ।

ईदगाह के मैदान पर हर साल ईद और बकरीद के मौके पर हुजूम उमड़ता था लेकिन आज के जो हालात हैं उसे भी गंभीरता से लेने की जरूरत है।ईदगाह में जिन गिने-चुने लोगों ने नमाज पढ़ी वे सभी चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे और सब ने एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पूरा पालन किया। ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था और यातायात को प्रतिबंधित किया गया था ।कुछ मस्जिदों के गेट पर नोटिस लगे थे जिनमें नमाजियों से अपील की गई थी कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वे घरों पर ही रह कर नमाज़ पढ़ें।त्योहार है इसलिए घरों में सेवइयां बनीं लेकिन इस बार मांसाहार का शौक रखने वालों को खासी मायूसी हाथ लगी।बाजार में गोश्त नहीं दिखा।

यहां तक कि फ्रोजन मीट भी आसानी से उपलब्ध नहीं था। इसी वजह से लोगों ने शाकाहारी व्यंजन पकाए।ईद के दिन शहरे लखनऊ की जिन गलियों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था, सोमवार को उन गलियों में सन्नाटा पसरा था।शहर में चौक, अमीनाबाद, नजीराबाद, फतेहगंज, लाटूश रोड और कैसरबाग जैसे गुलजार रहने वाले बाजार बंद थे।प्रदेश के अन्य जिलों से जो खबरें मिल रही हैं उनके मुताबिक लॉकडाउन के चलते मुस्लिम धर्मगुरुओं की अपील पर अमल करते हुए लोगों ने घरों में रहकर ही ईद का त्यौहार मनाया।

Post navigation

Previous: सिलेंडर फटने से दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में लगी भीषण आग……
Next: झटका : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल रोका ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.