Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिलेंडर फटने से दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में लगी भीषण आग……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सिलेंडर फटने से दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में लगी भीषण आग……

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
tuglakabaad_1590457054_618x347

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में बीती रात आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आग तुगलकाबाद गांव की झुग्गियों में लगी थी. एक के बाद एक सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली. इस हादसे में 200 से ज्यादा झुग्गियां और गोदाम जलकर खाक हो गए. दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका आग बुझाने के दौरान दिल्ली साउथ ईस्ट के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया था कि हमें लगभग 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. 18-20 फायर टेंडर मौके पर हैं. दमकल की कार्रवाई जारी है. अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है. बाद में दमकल को कई और गाड़ियां मंगानी पड़ी. इसके बाद आगू पर काबू पाया जा सका.

दक्षिणी दिल्ली जोन के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एसएस तुली ने कहा कि तुगलकाबाद गांव में बड़े पैमाने पर लगी आग को बुझाने के लिए करीब 30 फायर टेंडर इलाके में भेजे गए थे. फिलहाल आग अब काबू में है और दमकल के अधिकारी आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं एसएस तुली ने कहा, करीब 30 फायर टेंडर घटनास्थल पर हैं. आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाई है. कोई हताहत नहीं हुआ है. स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि, बाद में पता चला कि आग सिलेंडर फटने के कारण लगी थी. इसके बाद एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे. इस वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घरेलू यात्रा को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी कीं नई गाइडलाइंस….
Next: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया बहुत सादगी से। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.