Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस आज विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 चार्जशीट कोर्ट में करेगी दाखिल ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस आज विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 चार्जशीट कोर्ट में करेगी दाखिल ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (17)

तब्लीगी मरकज मामले में दिल्ली पुलिस आज लगभग 15 देशों के 83 नागरिकों के खिलाफ 20 चार्जशीट दिल्ली की साकेत कोर्ट में दाखिल करेगी. यह सभी चार्जशीट विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत दाखिल की जा रही है दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि जिन देशों के नागरिकों के खिलाफ भी चार्जशीट कोर्ट में पेश होने जा रही हैं उसमें सऊदी अरब, चीन, अमेरिका, यूक्रेन, फिलीपींस, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, रूस, मोरक्को, फ्रांस, इजिप्ट, मलेशिया, ट्यूनीशिया और जॉर्डन के नागरिक शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की जा रही है. इन सभी पर वीजा शर्तों के उल्लंघन का आरोप है. यह सारे नागरिक तब्लीगी मरकज की जमात में शामिल होने के लिए भारत आए थे.ध्यान रहे की तब्लीगी मरकज मुख्यालय में अनेकों विदेशी नागरिक पाए गए थे

और इनमें से अनेक भारत में विभिन्न जगहों पर चले भी गए थे. यह भी आरोप है कि इनमें से अनेक लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके चलते बीमारी दूसरे लोगों में भी फैली. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है यह आरोप है कि इन लोगों ने इस दौरान वीजा शर्तों का उल्लंघन किया और सही जानकारी सरकार को नहीं दी. लिहाजा इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन सभी लोगों से पूछताछ की गई है और पूछताछ के दौरान इनमें से अनेक लोगों ने माना की, इन लोगों ने जो जानकारी सरकार को दी थी वह सही नहीं थी. दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले में चार्जशीट का दौर अब शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में अनेकों चार्जशीट कोर्ट के सामने पेश की जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी। …
Next: कोरोना कहर के बीच,उत्तर भारत में गर्मी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.