Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने एक फर्जी खबर की जांच की मांग करते हुए प्रदेश के डीजीपी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में मांग की गई है कि उनके हवाले से लिखी गई एक खबर झूठी है और इसकी जांच क्राइम ब्रांच से करवाई जानी चाहिए.जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष और फायर ब्रांड नेता रविंद्र रैना के हवाले से सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर वायरल होने के बाद रैना ने इस खबर की जांच क्राइम ब्रांच से करवाने को लेकर प्रदेश के डीजीपी को खत लिखा है. वायरल हुई इस खबर में रविंद्र रैना के हवाले से तालिबान को चेतावनी देते हुए प्रदेश में इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई है.

अपने आप को इस खबर से अनजान बताते हुए रैना ने अपने पत्र में डीजीपी को लिखा है कि इस फर्जी खबर को लिखने वाले की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर इस खबर को अपलोड करते हुए रविंद्र रैना को बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया गया है. अपने पत्र में रैना ने लिखा है कि इस खबर के जरिए उनकी पार्टी और उनकी अपनी छवि को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलो में आया उछाल आधा दर्जन इलाके रेड जोन घोषित। ….
Next: विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस आज विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 चार्जशीट कोर्ट में करेगी दाखिल ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.