Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस नेता अलका लांबा की बड़ी दिक्क़त उन्नाव के बाद लखनऊ में भी FIR हुई दर्ज। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कांग्रेस नेता अलका लांबा की बड़ी दिक्क़त उन्नाव के बाद लखनऊ में भी FIR हुई दर्ज। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (15)

कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है. अलका पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हाईकोर्ट पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है. इस संबंध में 25 मई को अलका द्वारा किए गए ट्वीट पर ये एफआईआर दर्ज की गई है. यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ प्रीति वर्मा ने ये एफआईआर दर्ज कराई है. अलका पर पीएम, सीएम पर भ्रामक आरोप लगाने का आरोप है. वहीं हाईकोर्ट के न्यायाधीश की छवि धूमिल करने का आरोप है प्रीति वर्मा के अनुसार अलका लांबा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जजों की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठाए थे. जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है.

सज़ायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धरना पटेल के ट्विटर अकाउंट से 23 मई को पीएम व गृह मंत्री, भाजपा सांसद साच्छी महराज के इशारे पर कोर्ट से जमानत मिलने का कमेंट ट्वीट किया गया था. इस पर राजनैतिक गलियारों में बहस चली थी. आखिर कुछ घंटे बाद क्लियर हो गया था कि कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत नहीं हुई है. कुलदीप की बेटी व समर्थकों ने रिट्वीट कर अलका लाम्बा की जानकारी पर सवाल भी खड़े किए वहीं, एसपी के आदेश पर आईटी एक्ट के तहत सदर कोतवाली उन्नाव में अलका लाम्बा के ट्विटर अकाउंट को आधार बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी विक्रन्त्वीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर अलका लाम्बा व धरना पटेल के खिलाफ सदर कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, और विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Post navigation

Previous: योगी सरकार का प्रवासी कामगारों के लिए एक और बड़ा तोहफा जानिए क्या है। …
Next: बड़ी खबर। … ग्रेटर नोएडा पुलिस ने समलैंगिक सेक्स रैकेट का किया खुलासा। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.