Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर। … ग्रेटर नोएडा पुलिस ने समलैंगिक सेक्स रैकेट का किया खुलासा। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ी खबर। … ग्रेटर नोएडा पुलिस ने समलैंगिक सेक्स रैकेट का किया खुलासा। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download-73

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के एक गेस्ट हाउस से मंगलवार को दो महिलाओं समेत छह लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामला बीटा-दो पुलिस थाना क्षेत्र का है. कहा जा रहा है कि सिग्मा- एक आवासीय क्षेत्र से जिन्हें गिरफ्तार किया गया उनमें गेस्ट हाउस के प्रबंधक और मालिक भी शामिल हैं ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा, पुलिस को अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी. इसके बाद छापा मारा गया. जांच के दौरान सूचना सही निकली और घटनास्थल से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने कहा कि अतिथि गृह के कमरों से 12,600 रुपये नकद, मोबाइल, मेकअप का सामान, कंडोम और गर्भ निरोधक दवाइयां बरामद की गईं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में नोएडा पुलिस ने एक ‘समलैंगिक सेक्स रैकेट’ का खुलासा किया था. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर को हुई लूट की जांच के दौरान चौंका देने वाला मामला सामने आया था. बताया जा रहा था कि समलैंगिक सेक्स रैकेट चलाकर एप के माध्यम से ये लोग लोगों को अपने झांसे में फंसाकर उनके साथ लूटपाट करते थे. पुलिस ने 3 समलैंगिक लुटेरों को गिरफ्तार किया था. मामला कोतवाली फेस- 2 का था. समलैंगिक लुटेरों ने बताया कि मोबाइल एप के जरिये समलैंगिक (गे) का सेक्स रैकेट नोएडा में चलाते थे. वहीं समलैंगिकों से संबंध बनाने के लिए उनसे मोटी रकम वसूली जाती था. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एन्जॉय से पहले पीड़ित से रकम न मिलने पर मारपीट कर रुपये लूट लिए जाते थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता अलका लांबा की बड़ी दिक्क़त उन्नाव के बाद लखनऊ में भी FIR हुई दर्ज। ….
Next: सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा पत्र,गृहमंत्री अमित शाह से की बड़ी मांग। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.