Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा पत्र,गृहमंत्री अमित शाह से की बड़ी मांग। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा पत्र,गृहमंत्री अमित शाह से की बड़ी मांग। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images-99-1-1200x785

राजगढ़ थानाप्रभारी सीआई विष्णुदत्त विश्नोई खुदकुशी मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बेनीवाल ने शाह को पत्र लिखकर कहा है कि हालांकि जांच सीबीआई में स्थानांतरित करने का विषय राज्य सरकार का है, लेकिन फिर भी आप हस्तक्षेप करके सीएम अशोक गहलोत को निर्देशित करें ताकि कर्तव्यनिष्ठ अफसर की आत्महत्या के विषय पर सही जांच हो सके आपको बतादे की बेनीवाल घटना के बाद से ही लगातार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं.

इसको लेकर बेनीवाल सोशल मीडिया में अभियान छेड़े हुए हैं. वे प्रकरण के अलग-अलग तथ्यों को लगातार अपने ट्विटर हैंडल के जरिये साझा कर रहे हैं. बेनीवाल के अलावा चूरू सांसद राहुल कस्वां और सीआई विष्णुदत्त विश्नोई की पत्नी भी सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं. इस संबंध में दोनों ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा है.सीआई विष्णुदत्त विश्नोई द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद से शेखावाटी में राजनीति गरमाई हुई है. इस मामले से आहत होकर राजगढ़ थाने का पूरा स्टाफ अपने रेंज आईजी (बीकानेर) जोस मोहन को सामूहिक रूप से पत्र लिखकर अयंत्र तबादले की मांग भी कर चुका है.

वहीं पुलिस मुख्यालय ने भी पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है. मुख्यालय अपने वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर से इसकी जांच करवा रहा है.उल्लेखनीय है कि सीआई विष्णुदत्त विश्नोई का शव गत 23 मई को उनके सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. विश्नोई ने सुसाइड करने के पहले 2 सुसाइड नोट में लिखे थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया था. इन सुसाइड नोट में विश्नोई ने खुद का दबाव में होने की बात लिखी थी.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। … ग्रेटर नोएडा पुलिस ने समलैंगिक सेक्स रैकेट का किया खुलासा। ….
Next: मोहम्मद आसिफ ने किया खुलासा कहा अख्तर की तेज गेंदों को देख सचिन ने कर ली थी अपनी आंखें बंद। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.