Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुस्लिम समुदाय ने इस रमजान पर महाराष्ट्र को 10 बेड वाला ICU किया दान। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुस्लिम समुदाय ने इस रमजान पर महाराष्ट्र को 10 बेड वाला ICU किया दान। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी शहर में मुस्लिम समुदाय ने कोरोना से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए 10 बेड वाला आईसीयू राज्य सरकार को दान में दिया है. मुस्लिम समुदाय ने इस रमजान पर राज्य सरकार की अपील पर अनावश्यक खर्च को रोकते हुए 36 लाख रुपये दान में दिए थे सोमवार को ईद के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंदिरा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में 10 बेड वाली आईसीयू यूनिट का उद्घाटन किया. ये इचलकरंजी शहर का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जहां अब आईसीयू की सुविधा उपलब्ध होगी.

इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ जंग में राज्य सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ा लिया है 10 बेड वाली आईसीयू यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, इचलकरंजी में मुस्लिम समुदाय ने आईसीयू यूनिट के लिए 36 लाख रुपए का दान देकर देश के सामने एक आदर्श उदाहरण पेश किया है कि त्योहार कैसे मनाया जाता है दरअसल, इचलकरंजी में मुस्लिमों के एक संगठन ‘समस्त मुस्लिम समाज’ (एसएमएस) ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान शहर के एकमात्र सरकारी अस्पताल में 10-बेड के आईसीयू की सुविधा देने का फैसला किया था. इससे पहले यहां के मरीजों को कोल्हापुर और सोलापुर जैसे शहरों में भेजा जाता था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूको बैंक ने ग्राहकों को दी कुछ राहत ब्याज दरों में 0.40 फीसदी कटौती। ….
Next: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना से निपटने के लिए जिलाधिकारियों के संग बैठक की। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.