Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूको बैंक ने ग्राहकों को दी कुछ राहत ब्याज दरों में 0.40 फीसदी कटौती। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूको बैंक ने ग्राहकों को दी कुछ राहत ब्याज दरों में 0.40 फीसदी कटौती। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
2020_5image_10_00_457980986ucobank-ll

यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को कुछ राहत देते हुए कर्ज की दरों में कटौती की है. यूको बैंक ने रेपो दर आधारित लोन की ब्याज दर में 0.40 फीसदी कटौती कर इसे 6.90 फीसदी पर ला दिया है बैंक की यह कटौती रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में रेपो दर में की गई कटौती का फायदा ग्राहकों को पहुंचाने वाला कदम है. बैंक ने कहा है कि इस कटौती के बाद बैंक का रिटेल और एमएसएमई कर्ज भी 0.40 फीसदी सस्ता होगा. हालांकि, बैंक ने डिपॉजिट दरों में किसी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं दी है एक मार्च के बाद से बैंकों ने अब तक छह लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है. इसमें से यूको बैंक ने 15,000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है जिसमें से 12,000 करोड़ का कर्ज बांट भी दिया गया है.

बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसके 1.36 लाख ग्राहकों को फायदा पहुंचा है सरकार चाहती है कि बैंक अपनी ब्याज दरों को कम करें ताकि कर्ज सस्ता हो और अर्थव्यवस्था में गतिविधियां तेज हों. कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था की गति पिछले कुछ महीनों में काफी धीमी पड़ गई आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती करने का एलान किया था. रेपो रेट को 4.4 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी पर लाया गया था और रिवर्स रेपो रेट को 3.75 फीसदी से कम करके 3.35 फीसदी पर लाया गया था. रिजर्व बैंक के फैसले के बाद ये माना जा रहा था कि इन ब्याज दरों में कटौती का फायदा बैंक अपने ग्राहकों को देंगे और इसी दिशा में यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत दी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन-5 को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा करेंगे राज्यों के सेक्रेटरी-हेल्थ सेक्रेटरी के साथ बैठक। …
Next: मुस्लिम समुदाय ने इस रमजान पर महाराष्ट्र को 10 बेड वाला ICU किया दान। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.