Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालो पर लगाया 500 रुपये का जुर्माना। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

हरियाणा सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालो पर लगाया 500 रुपये का जुर्माना। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मास्क पहनने को लेकर कड़ा कदम उठाया है. हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि राज्य में मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास, पंचायत अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में अधिसासी अधिकारी, सचिवों, स्थानीय निकायों के अन्य अधिकृत अधिकारियों के पास उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का अधिकार होगा विज ने कहा, जो लोग बिना मास्क पहने हुए पाए जाएंगे या सार्वजनिक स्थानों पर थूकते पाए जाएंगे उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक थाना प्रभारियों और सिविल सर्जन द्वारा अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के परिसरों में अधिकृत चिकित्सा अधिकारियों को जुर्माना लगाने का अधिकार होगा.

इसमें कहा गया कि उपायुक्तों और उप-जिलाधिकारियों द्वारा अधिकृत अफसरों को जुर्माना लगाने की शक्ति दी गई है. अधिसूचना में कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकार ने पहले ही बता दिया था कि महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक हित में घर से बाहर, सार्वजनिक स्थलों और कार्यस्थलों पर मास्क पहनना या चेहरे को ढकना अनिवार्य होगा सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर भी रोक लगाना जरूरी है. अधिसूचना में कहा गया, अब, यह आदेश दिया जाता है कि इन पाबंदियों का उल्लंघन 500 रुपये का जुर्माना लगाकर दंडनीय होगा. जुर्माना नहीं भरने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी यह अधिसूचना राज्य के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सूरजभान काम्बोज द्वारा जारी की गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में आतंक मचाने के बाद UP पहुंचा टिड्डियों का दल यूपी सरकार ने की खास तैयारी। ….
Next: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.