Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

मुजफ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं यहां बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव 83 वर्षीय महिला की हुई मौत से जिले में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक महिला की 24 मई को कोरोना पोजेटिव रिपोर्ट आई थी. हालांकि महिला डायलिसिस पर थी, जिसे कोविड L 3 अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया गया था. वहीं बुधवार को 88 सैंपल की रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना के नये पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है.सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में आइसोलेट किया गया है. सामने आये सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी हैं जो झारखंड से आये थे.

इन्हें ककरौली क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है. रिपोर्ट आने के बाद उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती करा दिया गया है. मुजफ्फरनगर की बात करें तो यहां प्रवासी मजदूरों की वजह से जनपद में दोबारा से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.गौरतलब है कि लॉकडाउन 3 के दौरान जनपद में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे जो एक-एक करके ठीक हो गए थे और जनपद कोरोना मुक्त हो गया था. मगर मात्र 24 घंटे के अंतराल के बाद ही फिर से जैसे ही प्रवासी मजदूर जनपद में आने शुरू हुए वैसे ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया और देखते ही देखते कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालो पर लगाया 500 रुपये का जुर्माना। ….
Next: बरेली में डॉक्टर पाया गया कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.