Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बरेली में डॉक्टर पाया गया कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बरेली में डॉक्टर पाया गया कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (11)

उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां एक ओर गर्मी अपना सितम बरपा रही है तो वहीं कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शहर के सबसे पॉश इलाके रामपुर गार्डन का है, जहां के डॉक्टर की रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव आई है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईएमए तक में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं रामपुर गार्डन के ढाई सौ मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है बरेली में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार तो शहर के नामचीन डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. दरअसल 20 मई को बदायूं की एक गर्भवती महिला का बरेली एमआरआई सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हुआ था.

जिसके बाद महिला जब बदायूं गई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया. महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बदायूं के डीएम ने बरेली के डीएम को इसकी जानकरी दी. जिसके बाद बरेली एमआरआई सेंटर के डॉक्टर को क्वारंटीन रहने को कह दिया गया जिले में अब तक 2000 लोगों की जांच हुई है. जिनमे से 43 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है. इसमें से 10 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. जबकि 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. जिले में अभी भी 31 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.दरअसल देश के अलग अलग राज्यों से आये 29 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर मजदूर मुंबई से अपने घर ट्रकों से, पैदल, और अन्य वाहनों के जरिये आये हैं. जिनकी वजह से सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत। …
Next: योगी सरकार आज यूपी के 11.5 लाख प्रवासी कामगारों के रोजगार को लेकर करेगी करार। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.