Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार आज यूपी के 11.5 लाख प्रवासी कामगारों के रोजगार को लेकर करेगी करार। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी सरकार आज यूपी के 11.5 लाख प्रवासी कामगारों के रोजगार को लेकर करेगी करार। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
cm_yogi__1586710244

लॉकडाउन के उत्तर प्रदेश में दूसरे प्रदेशों से प्रवासी कामगारों, मजदूरों के लौटने का सिलसिला जारी है. एक तरफ योगी सरकार लगातार इन प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी, उनकी सुरक्षा को लेकर प्रयास कर रही है, वहीं इतनी बड़ी संख्या में वापस आई वर्कफोर्स को यूपी में ही रोके रखने में भी जुट गई है. खुद सीएम योगी मोर्चे पर डटे हैं. रोजगार के लिए योगी सरकार लाखों कामगारों, श्रमिकों का रोज स्किल मैपिंग करा रही है सीएम योगी के इस प्रयास के अब नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं. यूपी सरकार प्रदेश के 11.5 लाख कामागारों और श्रमिकों को लेकर इंडियन इंड्रस्टीज एसोसियेशन, लघु उद्योग भारती, नेशनल रीयल इस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल, सीआईआई के बीच बड़ा करार करने जा रही है. आज 10 बजे मुख्यमंत्री आवास 5, कालीदास मांग पर एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

इस कार्यक्रम में इंडियन इंड्रस्टीज एसोसिएशन और सीआईआई, एमएसएमई इकाइयों का समूह, नरडेको रीयल इस्टेट संस्थानों का समूह इसमें शामिल होगा. इस करार को सीएम योगी के स्किल मैपिंग मुहिम को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार इंडियन इंट्रस्टीज एसोसिएशन ने 5 लाख, नरडेको के यूपी चैप्टर ने 2.5 लाख और लघु उद्योग भारती की तरफ से 2 लाख और सीआईआई ने 2 लाख कामगार व श्रमिकों की मांग की है उधर माना जा रहा है कि इस महीने के बाद योगी सरकार प्रवासी मजदूरों की वापसी का अभियान रोक देगी. माना जा रहा है कि 31 मई तक सरकार इसकी घोषणा कर देगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि जिसे भी यूपी वापस आना है, इस माह तक आ जाए. सरकार की तरफ से बताया गया है कि अभी तक 27 लाख से ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश में वापसी कर चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बरेली में डॉक्टर पाया गया कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप। …
Next: भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पिता की हुई कार चोरी,पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.