Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पिता की हुई कार चोरी,पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पिता की हुई कार चोरी,पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

दिल्ली में एक तरफ जहां कोरोना वायरस महामारी कहर बरपा रही है, वहीं अपराध की घटनाएं भी हो रही हैं. पूर्वी दिल्ली से सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता की कार राजेन्द्र नगर के घर बाहर से चोरी हो गई है. जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की रात की है. टोयटा फोर्च्युनर कार घर के बाहर पार्किंग में खड़ी थी जिसे चोर उड़ा ले गए. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस पहचान करने में लगी है.

आपको बता दें कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी को अक्सर निशाने पर रखने वाले भाजपा सांसद कोरोना वायरस महामारी के दौर में काफी सक्रिय हैं. बीते दिनों उन्होंने इस बीमारी की रोकथाम के लिए मेडिकल उपकरणों की खरीद को अपनी तरफ से 1 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी दरअसल, गौतम गंभीर ने कोरोना वायरस के मद्देनजर मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए पैसे देने का ऐलान दिल्ली सरकार की PPE किट को लेकर दी गई प्रतिक्रिया के बाद किया था. दिल्ली सरकार की ओर AAP ने बीते दिनों केंद्र सरकार से पीपीई किट की मांग करते हुए कहा था कि बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बाद भी केंद्र ने दिल्ली को PPE किट उपलब्ध नहीं कराए हैं. आम आदमी पार्टी ने इस बाबत ट्वीट किया था. इसके जवाब में भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कोरोना से बचाव के लिए अपनी तरफ से 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार आज यूपी के 11.5 लाख प्रवासी कामगारों के रोजगार को लेकर करेगी करार। ….
Next: Bookmyshow कंपनी ने कर्मचारियों को भेजा ई-मेल कुछ को नौकरी से हटाया या छुट्टी पर भेजा। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.