Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Bookmyshow कंपनी ने कर्मचारियों को भेजा ई-मेल कुछ को नौकरी से हटाया या छुट्टी पर भेजा। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

Bookmyshow कंपनी ने कर्मचारियों को भेजा ई-मेल कुछ को नौकरी से हटाया या छुट्टी पर भेजा। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
bookmyshow-1590686497

देश में कोरोना वायरस के कारण बनी स्थितियों की वजह से कंपनियों के लगातार छंटनी करने का सिलसिला जारी है. अब सिनेमा टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सर्विस देने वाली कंपनी बुकमायशो ने रेवेन्यू कम होने की आशंका में 270 लोगों को या तो नौकरी से हटा दिया है या फिर उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है बुकमायशो ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी और इसकी रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन से आने वाले महीनों में राजस्व पर बड़ा असर पड़ने की आशंका के मद्देनजर 270 कर्मचारियों को या तो नौकरी से हटाना पड़ गया है या इन्हें छुट्टी पर भेजना पड़ गया है.

कंपनी के मुख्य कार्यकारी आशीष हेमराजानी ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा, ‘हमें आने वाले महीनों में राजस्व में काफी कमी आने की आशंका के अनुरूप अपनी लागत को कम करने के लिये बाध्य होना पड़ा है. इस कदम से बुकमायशो के भारत व वैश्विक स्तर के कुल 1450 कर्मचारियों में से करीब 270 लोगों पर प्रभाव पड़ेगा.’ उन्होंने कहा कि इन्हें या तो नौकरी से हटाया जा रहा है, या फिर इन्हें छुट्टी पर भेजा जा रहा है उल्लेखनीय है कि महामारी के कारण इससे पहले इंडियाबुल्स होम फाइनेंस, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, उबर, ओला और स्विगी सहित कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पिता की हुई कार चोरी,पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज। ….
Next: देश की जीडीपी के आंकड़े आएंगे आज,क्या सर्विसेज सेक्टर में दिखेगी गिरावट ??

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.