Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश की जीडीपी के आंकड़े आएंगे आज,क्या सर्विसेज सेक्टर में दिखेगी गिरावट ??
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश की जीडीपी के आंकड़े आएंगे आज,क्या सर्विसेज सेक्टर में दिखेगी गिरावट ??

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

आज वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आएंगे. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी नेशनल स्टेटेस्टिकल ऑफिस जीडीपी के आंकड़े जारी करेगा.जनवरी-मार्च तिमाही में देश की जीडीपी दर 1.2 फीसदी रहने का अनुमान है. वहीं पूरे वित्त वर्ष यानी 2019-20 की बात की जाए तो ये 4.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है एसबीआई इकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने की आशंका है. देश की अर्थव्यवस्था को 1.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना है.केयर रेटिंग्स ने कहा कि 3.6 फीसदी की विकास दर जीडीपी की नई सीरीज में सबसे कम होगी. बीते वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में विकास दर क्रमशः 5.1 फीसदी, 5.6 फीसदी और 4.7 फीसदी थी.

हाल में एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट इकोरैप में चौथी तिमाही में जीडीपी की विकास दर 1.2 फीसदी और पूरे वित्त वर्ष के लिए 4.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि चौथी तिमाही के आंकड़े ध्यान देने वाले होंगे, क्योंकि इसमें एक हफ्ते की लॉकडाउन अवधि भी शामिल है. इससे विकास दर पर बड़ा असर देखा जाएगा.रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कई कंपनियां वित्त वर्ष के आखिर में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ाती हैं. इससे विकास दर के आंकड़ों को मदद मिलती है. लेकिन इस बार भारत के मामले में मार्च के आखिरी हफ्ते में कई तरह के बैन लगाए गए जिसकी वजह से विकास दर घटेगी. खासतौर से सर्विसेज के मामले में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है और सर्विस सेक्टर का देश की जीडीपी में अहम योगदान है.

Post navigation

Previous: Bookmyshow कंपनी ने कर्मचारियों को भेजा ई-मेल कुछ को नौकरी से हटाया या छुट्टी पर भेजा। ….
Next: दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आये सामने,एलजी ऑफिस के 3 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.