Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आये सामने,एलजी ऑफिस के 3 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आये सामने,एलजी ऑफिस के 3 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. दिल्ली और मुंबई में इसकी रफ्तार और भी तेज है. गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस के तीन कर्माचारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया. एक दिन पहले पहले एक ऑफिस में कार्यरता जूनियर असिस्टेंट को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. अभी तक उपराज्यपाल के कार्यालय मे चार कोरोनो संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच हो सकती है. गुरुवार को आए मामले में दो जूनियर असिस्टेंट और एक स्वच्छता कर्मी को कोरोना संक्रमित पाया गया है. आपको बता दें कि दिल्ली में अब गुरुवार को 1024 नए मामले सामने आए हैं.

इसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 16281 पहुंच गई है. जबकि इस संक्रमण से दिल्ली में अब तक 316 लोगों की मौत हो चुकी है दिल्ली में पहली बार एक दिन में 1000 से अधिक कोरोना संक्रमितों का मामला सामने आया है. इस नए आंकड़े को देखने के बाद हर कोई हैरान है. दिल्ली के साथ ही पूरे देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 158333 हो गई है. इस वक्त कल 86110 लोगों का उपचार चल रहा है. वहीं 67691 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 4531 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.दिल्ली सरकार द्वारा जारी डेली हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1024 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. जो दिल्ली में अब तक पॉजिटिव मामलों के 1 दिन में सामने आने वाली सबसे बड़ी संख्या है. अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,281 हो गई है.

Post navigation

Previous: देश की जीडीपी के आंकड़े आएंगे आज,क्या सर्विसेज सेक्टर में दिखेगी गिरावट ??
Next: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती बोली श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की असली परीक्षा। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.