Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती बोली श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की असली परीक्षा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती बोली श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की असली परीक्षा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
category1576570295

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के स्वागत किया है. मायावती ने कहा कि कोर्ट द्वारा कामगारों के लिये रेल व बसों से फ्री यात्रा और राज्यों द्वारा उनके खाने-पीने का उचित इंतजाम करने का निर्देश देना, ये अच्छा फैसला है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पहले से ही यह मांग करती आ रही थी लेकिन इसे अनदेखा किया जा रहा बीएसपी सुप्रीमो ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुये ये बातें लिखीं. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि देश में पिछले 66 दिन से लॉकडाउन के कारण हर प्रकार की उपेक्षा/तिरस्कार से पीड़ित जैसे-तैसे घर लौटने वाले लाखों प्रवासी श्रमिकों के लिए अन्ततः मा. कोर्ट को कहना पड़ा कि रेल/बस से उन्हें फ्री घर भेजने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है. बीएसपी की इस माँग की सरकार अनदेखी करती रही है।

मायावती ने ट्वीट में आगे लिखते हुये कहा कि किन्तु खासकर यूपी व बिहार में घर वापसी कर रहे इन बेसहारा लाखों प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की मूलभूत समस्या का समाधान करना केन्द्र व राज्य सरकारों का अब पहला कर्तव्य बनता है. इन्हें इनके घर के आसपास स्थाई रोजगार उपलब्ध कराना ही सरकार की नीयत, नीति व निष्ठा की असली परीक्षा है बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित किये गये 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का जिक्र करते हुये कहा कि सरकार के इस पैकेज की असली परीक्षा अब होनी है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वास्तव में केन्द्र ने देर से ही सही 20 लाख करोड़ रुपये का जो आर्थिक पैकेज घोषित किया है उसके भी जनहित में उचित उपयोग की परीक्षा अब यहाँ होनी है. आमजनता अपनी इस अभूतपूर्व दुर्दशा व बदहाली के लिए सरकारों की उपेक्षा व तिरस्कार को आगे शायद ही भुला पाए. उन्हें जीने के लिए न्याय चाहिए।

Post navigation

Previous: दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आये सामने,एलजी ऑफिस के 3 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। ….
Next: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल यादव को बड़ी राहत,विधायकी रद्द करवाने की याचिका ली वापस। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.