Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोनू सूद से प्रेरणा लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मजदूरों के लिए किये ये बड़ा काम। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सोनू सूद से प्रेरणा लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मजदूरों के लिए किये ये बड़ा काम। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर सामने आई हैं. उन्होंने मजदूरों को बिहार और उत्तर प्रदेश उनके घर भेजने में मदद की है. उनका कहना है कि घर जाने के लिए बेकरार मजदूरों की मुसीबत उनसे देखी नहीं गई सोनू सूद से के बाद स्वरा भास्कर मानवीय संकट की घड़ी में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कारण बन गई हैं. उन्होंने लॉकडाउ में फंसे बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके घर वापस भेजने में मदद की है. अभी तक उनकी पहल पर 1350 मजदूर अपने-अपने घरों को दिल्ली से वापस जा चुके हैं. अभिनेत्री स्वरा भास्कर कहती हैं, लाखों मजदूरों की मुसीबत की घड़ी में कुछ ना कर पाने और आराम से घर में बैठने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई. उनके अपराध बोध ने उन्हें बाहर निकल कर लोगों की मदद करने पर मजबूर किया.

स्वरा ने मुंबई से दिल्ली लौटकर मजदूरों की मदद के लिए एक मुहिम चलाई. अपनी टीम के साथ उन्होंने घर वापस जानेवाले लोगों का आंकड़ा इकट्ठा किया उसके बाद उन्होंने दिल्ली सरकार के सहयोग से मजदूरों को टिकट दिलाना सुनिश्चित कराया. अभी तक स्वरा 1350 मजदूरों को उनके घर उत्तर प्रदेश और बिहार भेज चुकी हैं. इससे पहले दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज भी मानवीय संकट में लोगों के लिए रियल हीरो साबित हो चुके हैं. गौरतलब है कि लॉकडाउन से बेरोजगार हुए बिहार, उत्तर प्रदेश के मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था. घर जाने की व्यवस्था ना होता देख लोगों ने पैदल, सड़क, साइकिल और रेलवे ट्रैक के सहारे चलना शुरू कर दिया. घर को निकले कई लोग या तो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए या फिर उमस भरी गर्मी से उनकी जान चली गई. लाखों लोगों ने इकट्ठा होकर घर वापसी की सरकार से गुहार लगाई. जिसके बाद उसकी आंख खुली.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल यादव को बड़ी राहत,विधायकी रद्द करवाने की याचिका ली वापस। ….
Next: लॉक डाउन में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव गोपालगंज के लिए हुए रवाना,पुलिस ने रोका। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.