Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉक डाउन में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव गोपालगंज के लिए हुए रवाना,पुलिस ने रोका। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉक डाउन में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव गोपालगंज के लिए हुए रवाना,पुलिस ने रोका। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव आज पटना से गोपालगंज के लिए रवाना हो रहे हैं. आवास के गेट से बाहर निकली गाड़ी को फिलहाल पुलिस ने रोक दिया है. बाहर खुद पटना के एसएसपी मोर्चा संभाले हुए हैं. तेजस्वी के घर के बाहर पार्टी समर्थकों का जबरदस्त जमावड़ा लगा हुआ है इस दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या अपराधियों के लिए लॉकडाउन नहीं है. हम पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं. हम सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं. पुलिस के लाख रोकने के बाद भी तेजस्वी यादव का काफिल गेट के बाहर आ गया है इस बीच तेजस्वी यादव के घर के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. कल तेजस्वी ने लॉकडाउन के बीच ट्रिपल मर्डर केस को लेकर गोपालगंज कूच करने का ऐलान किया था. उनको रोकने के लिए बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है. बाहर समर्थकों का जबरदस्त जमावड़ा लगा हुआ है.

पटना के एसएसपी विनय तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कोई राजनीतिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं है. इस वजह से हमने किसी भी तरह की इजाजत नहीं दी है और कोशिश की जा रही है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन हो. घर से बाहर गाड़ी आ गई है, लेकिन हम अपनी ओर से प्रयासरत हैं गौरतलब है कि गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था. इस घटना से नाराज तेजस्वी यादव ने आज गोपालगंज जाने का ऐलान किया था. साथ ही अपने विधायकों से भी गोपालगंज कूच करने के लिए कहा है. चूंकि, गोपालगंज रेड जोन का जिला है, इसलिए पुलिस उन्हें जाने की इजाजत नहीं दे रही है.

Post navigation

Previous: सोनू सूद से प्रेरणा लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मजदूरों के लिए किये ये बड़ा काम। …
Next: चीन के बर्ताव को देख कर डोनाल्ड ट्रम्प बोले की मोदी का है मूड खराब। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.