Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
earthquake

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है पिछले कई महीनों से दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों के अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. कोरोना वायरस और अब इन भूकंप के झटकों के कारण लोगों के मन में भी खौफ का माहौल बना हुआ है. अब दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.इस बार आए भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में रहा है. रात 9.08 बजे आए इस भूकंप के झटके करीब 10 से 15 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं.

इस भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है. वहीं भूकंप के केंद्र में सतह से पांच किलोमीटर अंदर इसकी गहराई बताई जा रही है. भूकंप से झटके महसूस होते ही रोहतक में लोग घरों से बाहर आ गए साथ ही कुछ इलाकों में इमारतों में लगे शीशे भी टूट गए हैं आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली को हमेशा संवेदनशील इलाका माना जाता है. भूवैज्ञानिकों ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को जोन-4 में रखा है. देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप की आशंका वाले इलाकों में यमुना तट के करीबी इलाके शामिल हैं.पिछले कुछ दिनों में देश की राजधानी में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 15 मई को दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया. हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 थी. इससे पहले 10 मई को दोपहर में करीब 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 बताई जा रही थी.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के कारण अमेरिका ने तोड़ दिए WHO से सारे नाते,WHO को लेकर किया बड़ा एलान। ….
Next: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हुई, अब तक 4971 की मौत। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.