Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हुई, अब तक 4971 की मौत। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हुई, अब तक 4971 की मौत। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से रोजाना छह हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1,73,763 हो गए हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 4971 हो गई है। फिलहाल देश में 86,422 रोगियों का उपचार चल रहा है, जबकि 82370 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। अभी तक करीब 42.89 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक भारत महामारी से सर्वाधिक प्रभावित दुनियाभर के देशों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। सर्वाधिक संक्रमण के लिहाज से अब तुर्की दसवें नंबर पर है। तुर्की में संक्रमितों की संख्या करीब 1.61 लाख है।

1 – देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हुई, अब तक 4971 की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7964 मामले सामने आए हैं।

2 – दिल्ली में लगातार दो दिनों से सामने आने वाले मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। दोनों दिन एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं इस एक हफ्ते में पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 1106 मामले सामने आए हैं।

3 – दिल्ली में 1106 नए मामले शामिल होने के साथ अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 17387 हो गई है। शुक्रवार को 351 लोगों के ठीक होने के बाद अब कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 7846 हो गई है।

4 – महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 1,151 पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मालेगांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके नमूनों की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके साथ ही जिले में मृतकों की संख्या 61 हो गई है।

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता। ..
Next: यूपी के 20 जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.