Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के सदर का वाल्मीकि मोहाल इलाका सील,कोरोना से पहली महिला की मौत सदर में परिवार के नौ समेत 15 संक्रमित। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ के सदर का वाल्मीकि मोहाल इलाका सील,कोरोना से पहली महिला की मौत सदर में परिवार के नौ समेत 15 संक्रमित। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
sadar seal

उत्तर प्रदेश की राजधानी कोरोना के भंवर में फंसती ही जा रही है। वायरस धीरे-धीरे जानलेवा बन रहा है। केजीएमयू में भर्ती महिला की मौत हो गई। वहीं, बाद को आई रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से शहरवासियों में खौफ बना हुआ है। वहीं, शुक्रवार को एक साथ 15 नए कोरोना मरीज पाए गए। इसमें सदर के वाल्मीकि मोहाल के एक ही परिवार के नौ लोगों समेत शहर के 11 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। वहीं, तीन गैर जनपद के हैं। उधर, चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है वाल्मीकि मोहाल के एक ही परिवार के नौ लोगों में वायरस मिला है। इसमें परिवार में पहले भी दो मरीज पाए जा चुके हैं। ऐसे में एक परिवार में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है ऐसे में क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। कॉलोनी को सील कर दिया गया है। बेवजह बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने घर-घर सर्वे का निर्देश दिया है। इसके अलावा गोलागंज में भी एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।केजीएमयू के पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग में भर्ती बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई। ऐसे में डे केयर वार्ड में भर्ती कैंसर के बच्चे व स्टाफ में संक्रमण का भय पसर गया। वहीं दो निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों में भी वायरस की पुष्टि हुई। इसमें से एक मरीज की निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच की गई, जिसे 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सीएमओ की टीम ने विनम्र खंड, शांति विहार, राम विहार, आजाद विहार में घर-घर सर्वे किया। इस दौरान 1068 घरों में जाकर 5881 लोगों का स्वास्थ्य ब्योरा जुटाया। इस दौरान 160 लोगों का सैंपल जांच के लिए जुटाया गया। गुरुवार को संक्रमित आए कुल मरीजों में जीआरपी का एक जवान आगरा का निकला। ऐसे में 352 के बजाए शहर में मरीजों की संख्या 351 रह गई। वहीं शुक्रवार को 11 शहर में नए मरीज मिलने पर आंकड़ा 362 हो गया है। नए मरीजों में तीन महिला व आठ पुरुष मरीज हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सपा प्रमुख अखिलेश यादव गन्ना किसानों को लेकर उठाये सवाल योगी के मंत्री ने दिया यह जवाब। …
Next: निर्मला सीतारमण ने भारतीय कंपनियों के अधिग्रहण को लेकर दिया बड़ा बयान। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.