Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव गन्ना किसानों को लेकर उठाये सवाल योगी के मंत्री ने दिया यह जवाब। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सपा प्रमुख अखिलेश यादव गन्ना किसानों को लेकर उठाये सवाल योगी के मंत्री ने दिया यह जवाब। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
akhilesh-Suresh

उत्तर प्रदेश में आमलोग एक तरफ लॉकडाउन से जूझते हुए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए जूझते हुए कोरोना संक्रमण से बचने का हर जतन कर रहा है. वहीं, सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर गन्ना किसानों की समस्या उठाई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है और चीनी मिलें अब हफ्ते भर में गन्ना कटाई का दबाव डाल रही हैं. अखिलेश के इस ट्वीट पर योगी सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जवाबी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि योगी सरकार ने 38 महीने में गन्ना किसानों को अब तक 98382 करोड़ का भुगतान किया है.

उनका दावा है कि यह पूर्व की सरकार के 5 साल के कार्यकाल से भी ज्यादा है अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से लगातार गन्ना किसानों के चीनी मिलों पर बकाया भुगतान, बच्चों की फ़ीस न दे पाने और घर न चला पाने जैसी समस्याओं की ख़बरें आती हैं. अब चीनी मिलें किसानों पर एक हफ़्ते के अंदर ही कटाई का दबाव डाल रही हैं, जो कोरोना-संकटकाल में संभव नहीं है. उत्‍तर प्रदेश में कोई सरकार है क्या?अखिलेश के इस ट्वीट पर इस पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी के निर्देश पर 38 माह में गन्ना किसानों को पिछले 5 वर्षों के बकाया सहित अब तक 98382 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. यह पिछली सरकार के 5 साल के कार्यकाल से भी ज्यादा है. वर्तमान सत्र का अब तक किया 19328 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.

Post navigation

Previous: यूपी के 20 जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना। …..
Next: लखनऊ के सदर का वाल्मीकि मोहाल इलाका सील,कोरोना से पहली महिला की मौत सदर में परिवार के नौ समेत 15 संक्रमित। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.