Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 5 हजार के पार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 5 हजार के पार। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-1

देश में जानलेवा कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 193 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच गया है. वहीं पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा आठ हजार 380 मामले भी सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक एक लाख 82 हजार 143 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 5164 लोगों की मौत हो चुकी है. 86 हजार 984 लोग ठीक भी हुए हैं. भारत दुनिया में इस महामारी से अब सबसे बुरी तरह से प्रभावित नौंवा देश है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने के समय में सुधार हुआ है जो अब 13.3 दिन से बढ़कर 15.4 दिन हो गया है. वहीं देश में मरीजों की स्वस्थ होने की दर 47.40 प्रतिशत हो गई है.

29 मई तक कोविड-19 के 2.55 प्रतिशत मरीज आईसीयू में और 0.48 प्रतिशत वेंटिलेटर पर है. देश में 462 सरकारी प्रयोगशालाओं और 200 निजी प्रयोगशालाओं के जरिये जांच क्षमता बढ़ी है. अब तक 36,12,242 लोगों की जांच की गई है जहां 1,26,842 नमूनों की जांच कल की गई. देश में अब 942 समर्पित कोविड अस्पताल हैं जिनमें 1,58,908 पृथक बिस्तर और 20,608 आईसीयू बिस्तर हैं.इसके अलावा देश में 10,541 पृथक केन्द्र और 7,304 कोविड देखभाल केन्द्र हैं जिनमें इस समय कोविड-19 से निपटने के लिए 6 लाख 64 हजार 330 बिस्तर उपलब्ध हैं. केन्द्र ने राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 119.88 लाख एन-95 मास्क और 96.14 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य कर्मी के घर लूट की वारदात में शामिल बदमाशों को पुलिस ने दबोचा। …
Next: बारिश से मिली जम्मू-कश्मीर के लोगों को राहत। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.