Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य कर्मी के घर लूट की वारदात में शामिल बदमाशों को पुलिस ने दबोचा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य कर्मी के घर लूट की वारदात में शामिल बदमाशों को पुलिस ने दबोचा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
category1564052779

मड़ियाव के शंकरपुर कॉलोनी निवासी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आशीष सिंह के घर लूट के वारदात में शामिल पांच और बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है. बदमाशों ने बच्चों को बंधक बनाकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था. इससे पहले इस लूट का मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र यादव पुलिस के साथ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया जा चुका है. शनिवार को पकड़े गये लुटेरों में अरुणेश यादव, गुरुप्रसाद यादव, साजन यादव, मेराज व मुकेश हैं पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सभी लुटेरों को मुखबिर की सूचना पर एक निर्माणधीन मकान से घेराबंदी कर पकड़ने का दावा किया है. डीसीपी नार्थ शालिनी के मुताबिक ये बदमाश अलग-अलग लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। इनके पास से 7 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद हुआ है. अरुणेश के पिता महमूदाबाद के पहला ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख हैं.

गौरतलब है कि आशीष सिंह की पत्नी निशा सिंह का रामराम बैंक चौराहे के पास सैलून है. 21 मई की सुबह दोनों अपने-अपने ऑफिस गए थे. घर मे बेटी अवंशिका (8) और बेटा अथर्व (4) अकेले थे. दोपहर करीब 12 बजे नकाबपोश दो बदमाशों ने दोनों मासूमों को बंधक बनाकर अलमारी में रखे 10 लाख रुपये और 30 लाख के पुश्तैनी जेवर समेत लैपटॉप और डीवीआर व मोबाइल फोन लेकर चले गए थे. बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह अवंशिका ने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया था. पड़ोस के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध कैद हुए थे, जिसके आधार पर ही पुलिस सभी लुटेरों को पकड़ने में सफल रही.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा,आज सुबह 11 बजे मन की बात के जरिए देश को करेंगे संबोधित। …
Next: देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 5 हजार के पार। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.