Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नई दिल्ली की बड़ी खबर। … दिल्ली पुलिस के ASI की कोरोना वायरस से हुई मौत। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

नई दिल्ली की बड़ी खबर। … दिल्ली पुलिस के ASI की कोरोना वायरस से हुई मौत। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

दिल्ली पुलिस के 54 वर्षीय एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की कोरोना वायरस से मौत हो गई है. इसके साथ ही इस संक्रमण से दिल्ली पुलिस में मौत का यह दूसरा मामला है. अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सहायक उपनिरीक्षक मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में अपराध शाखा के फिंगर प्रिंट ब्यूरो में काम करते थे पुलिस ने बताया कि वह पूर्व सैन्यकर्मी थे और एक नवंबर 2014 को दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे. वह मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी थे और वर्तमान में पश्चिमी दिल्ली के नारायणा गांव में रह रहे थे.

डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि एएसआई ने बुखार और खांसी की शिकायत की थी जिसके बाद लेडी हार्डिंग अस्पताल में 26 मई को उनकी कोरोना वायरस संबंधी जांच कराई गई. 28 मई को आई जांच रिपोर्ट में उनके घातक विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई भाटिया ने बताया कि एएसआई को दिल्ली छावनी में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम उनकी मौत हो गई. इससे पहले मई में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात 31 वर्षीय कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत हो गई थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारिश से मिली जम्मू-कश्मीर के लोगों को राहत। …
Next: अभिनेता सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात खूब मिली तारीफ। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.