Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेता सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात खूब मिली तारीफ। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अभिनेता सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात खूब मिली तारीफ। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
sonu-sood-5-380x214

कोरोना काल में जारी इस लॉकडाउन के बीच मुंबई में अभिनेता सोनू सूद का नाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है. यूं तो सोनू फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हैं पर रियल लाइफ में वह हीरो का किरदार निभा रहे हैं. पलायन कर रहे मजदूरों को उनकी तरफ से मिल रही मदद की चारों ओर तारीफ की जा रही है. इसी कड़ी में सोनू सूद की मुलाकात महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से हुई.वहीं राज्यपाल ने सोनू सूद की प्रशंसा की और हर तरह के समर्थन की बात दोहराई. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी इस से पहले ट्वीट करके भी सोनू सूद के काम की प्रशंसा कर चुके हैं. जब सोनू सूद राज्यपाल भवन पहुंचे तो राज्यपाल ने सोनू सूद की जुबानी पूरा घटनाक्रम समझा.

जब से लॉकडाउन लगा है सोनू सूद लगातार पलायन कर रहे मजदूरों के लिए वाहनों का इंतजाम कर रहे हैं. जिससे उन मजदूरों को बहुत मदद मिल रही है. राज्यपाल ने पूरा घटनाक्रम समझा कि कितने मजदूर अब तक सोनू की तरफ से अपने घरों तक पहुंच चुके हैं. साथ ही सोनू सूद के काम की प्रशंसा की.गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद से ही देशभर में पलायन की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही थीं. इसी कड़ी में सोनू सूद आगे आए और उन्होंने मुंबई से पलायन कर रहे मजदूरों के लिए बस का इंतजाम किया. मुंबई से यूपी बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों में मजदूरों को बस से भेजने का काम शुरू हुआ. सोनू सूद बसों से आगे निकले और मजदूरों को अब हवाई जहाज से उनके घर तक पहुंचा रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नई दिल्ली की बड़ी खबर। … दिल्ली पुलिस के ASI की कोरोना वायरस से हुई मौत। …..
Next: दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के बीच केंद्र की मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.