Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घरेलू बाजार में आई तेजी सेंसेक्स 700 अंकों के उछाल के साथ 33,000 के पार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

घरेलू बाजार में आई तेजी सेंसेक्स 700 अंकों के उछाल के साथ 33,000 के पार। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
3920850297436119_sensex

आज अच्छे संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार बढ़त देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा उछला है. निफ्टी 9800 के पार निकल गया है.आज निफ्टी 9,724.20 पर खुला है और सेंसेक्स में शुरुआती ट्रेड में 713.39 अंकों के उछाल के साथ 2.20 फीसदी बढ़त दर्ज की गई. सेंसेक्स शुरुआती मिनटों में ही 33,137.49 पर पहुंच गया था. निफ्टी भी शुरुआती 5 मिनट में ही 237.15 अंक यानी 2.48 फीसदी की उछाल के साथ 9,817 पर जा पहुंचा था.

शुरुआती ट्रेड में निफ्टी के सभी 50 के 50 शेयर बढ़त के हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और एक भी शेयर लाल निशान में नहीं था.निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में आज जेएसडब्ल्यू स्टील 5.21 फीसदी, एक्सिस बैंक 4.91 फीसदी और टाटा स्टील 4.81 फीसदी ऊपर थे. इंडसइंड बैंक में 4.47 फीसदी का उछाल देखा जा रहा था और बजाज फिनसर्व 4.43 फीसदी की बढ़त पर था.प्री-ओपन में बाजार देखें तो सेंसेक्स 481 अंकों की तेजी के बाद 32906 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 146 अंकों की तेजी के बाद 9726 पर कारोबार कर रहा था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। … यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने EBLR में 0.40 फीसदी की कटौती की। ..
Next: यूपी में ठेला लगाने वालो को Unlock 1 में मिली बड़ी राहत। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.