Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में ठेला लगाने वालो को Unlock 1 में मिली बड़ी राहत। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी में ठेला लगाने वालो को Unlock 1 में मिली बड़ी राहत। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

लॉकडाउन 5.0 के लागू होने के साथ बीते दो महीनों से बंद पड़ी जिंदगी को एक बार फिर रफ्तार मिलने वाली है. इसी कड़ी में योगी सरकार ने अनलॉक-1 की एडवाइजरी जारी कर दी है. यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट लॉकडाउन रहेगा. स्ट्रीट वेंडर्स और पटरी व्यवसायियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए ओपन स्पेस में उनको ग्लव्ज, फेस मास्क और सैनिटाइजर के साथ दुकान खोलने की अनुमति होगी अवस्थी ने बताया कि सभी प्रकार की औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति दी गई है. बाजारों को खोलने की व्यवस्था की गई है. बाज़ार सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुल सकेंगे.

बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसलिए समय बढ़ा दिया गया है, इसके साथ ही सुपरमार्केट खोलने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है. मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिया है कि यदि किसी ग्राम या मजरे में कंटेनमेंट ज़ोन बन जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी कृषि संबंधित गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति होगी. कंटेनमेंट ज़ोन में सीमित गतिविधियों की ही अनुमति होगी. किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 2901 एक्टिव केस हैं, वहीं 4709 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 213 रोगियों की मृत्यु हुई है. विगत 24 घंटों में प्रदेश में कुल 262 संक्रमण के नए प्रकरण सामने आए हैं. इस समय आइसोलेशन वार्ड में 2938 लोगों को रखकर उन्हें इलाज दिया जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घरेलू बाजार में आई तेजी सेंसेक्स 700 अंकों के उछाल के साथ 33,000 के पार। …
Next: Unlock 1 में आज से मिली रियायत यूपी में अब बाइक पर बैठ सकेंगे दो लोग। …

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.