Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को लगा झटका अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका खारिज। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को लगा झटका अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका खारिज। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
ajay-kumar-lallu

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका लगा है. सेशन कोर्ट ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की जमानत खारिज कर दी है. कांग्रेस पार्टी अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन बना चुकी है. लखनऊ पुलिस की दलील और दस्तावेज देखने के बाद कोर्ट ने सोमवार को लल्लू की जमानत खारिज कर दी. लखनऊ की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही थी. लल्लू पर बसों की सूची देने और फर्जीवाड़े का आरोप है.आपको बता दें कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इससे पहले 26 मई को भी जमानत नहीं मिली थी. गौरतलब है क‍ि अजय कुमार लल्लू की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. पूरे मामले की बता करें तो प्रवासी श्रमिकों को बस उपलब्ध करनावे के लिये कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार बसों की सूची दी थी

और इस सूची में फर्जीवाड़ा करने के मामले में अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें लखनऊ पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया गया था. लल्लू को गोसाईगंज स्थित जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. जेल में बने क्वारंटाइन बैरक में उन्हें रखा गया है. कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा श्रमिकों की मदद के लिए 1000 बस चलवाने की अनुमति मांगी थी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू राजस्थान बार्डर पर लाई गई बसों को यूपी सरकार के अधिकारियों को हैंडओवर करने आगरा गये थे. लेकिन राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिलने के बाद अजय लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे. पुलिस ने उनके खिलाफ आगरा में लॉकडाउन तोड़ने और लखनऊ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर हिंसा को देख राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात करीब 40 शहरों में कर्फ्यू। …
Next: प्रतापगढ़ में रोंगटे खड़ा करने वाला वाकया,युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.