Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रतापगढ़ में रोंगटे खड़ा करने वाला वाकया,युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

प्रतापगढ़ में रोंगटे खड़ा करने वाला वाकया,युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (5)

प्रतापगढ़ में एक युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के फतनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुजौनी गांव में यह दुर्दांत घटना हुई. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गांववालों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. उग्र ग्रामीणों ने पुलिस के दो वाहनों व एक चीता मोबाइल बाइक के आग के हवाले कर दिया. किसी तरह पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई. मौके पर आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे इसके बाद मामला शांत हुआ.पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय मृतक युवक अंबिका पटेल भुजौनी गांव की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था. इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले अंबिका पटेल ने प्रेमिका के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसे लेकर युवती के परिजनों ने अंबिका पर मुकदमा दर्ज करा दिया था. पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुये युवक को गिरफ्तार कर लिया था.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात को कुछ लोग आये और अंबिका को उठाकर ले गये. उन्होंने अंबिका को पेड़ से बंधकर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया. यही नहीं खबर पाकर पहुंची पुलिस की गाड़ी पीआरवी 112 और सीओ फतनपुर की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. नाराज ग्रामीणों का रुख देखकर पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई. इसकी जानकारी जब एसपी की दी गई तब वह मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया. एसपी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही मामला दर्ज कर गिरफ्तार की जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को लगा झटका अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका खारिज। ….
Next: कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को लेकर हेंमत सोरेन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.