Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान कहा। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान कहा। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस काफी भड़की हुई है. जिसके चलते पार्टी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस की सरकार गिराने में अमित शाह के बीजेपी के रोल से इनकार वाले बयान पर जीतू पटवारी ने केंद्र पर काबिज बीजेपी सरकार पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र बचाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता जाने के लिए देश की सरकार बड़ी जिम्मेदार है. जिसके लिए मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी को उपचुनाव में जवाब देगी जीतू पटवारी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा है कि इंदौर के रास्ते प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. बता दें कि मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सरकार को इंदौर के रास्ते कोरोना संक्रमण फैलने के लिए जिम्मेदार बताया था.

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राहुल जोशी ने अमित शाह से पूछा कि जब देशभर की नजर कोरोना पर थी और आप भी गृह मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे, इसके बीच में भी आप मध्य प्रदेश में सरकार बनाने से नहीं चूके. इस पर बीजेपी अध्यक्ष शाह ने कहा, ‘मैंने कुछ नहीं किया है. यह कांग्रेस के भीतर का मामला था. मध्य प्रदेश की सरकार बचाने की जिम्मेदारी मेरी कैसे हो सकती है. यह जिम्मेदारी राहुल और सोनिया गांधी की थी.’ अमित शाह ने आगे कहा, ‘उनकी पार्टी से इतने बड़े-बड़े नेता इस्तीफा देकर निकल गए. इतना बड़ा गुट निकल गया. और किसी ने दलबदल नहीं कराया. सबने इस्तीफा दिया. इसके बाद बीजेपी में शामिल हुए.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेठी में पोस्टर लगने के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया जवाब …..
Next: कोरोना वायरस लखनऊ :यूपी पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग ,ADG रेलवे का ऑफिस सील। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.