Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस लखनऊ :यूपी पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग ,ADG रेलवे का ऑफिस सील। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना वायरस लखनऊ :यूपी पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग ,ADG रेलवे का ऑफिस सील। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
signature-building1

यूपी पुलिस मुख्यालय यानी सिग्नेचर बिल्डिंग तक कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. दरअसल, एडीजी रेलवे के स्टॉफ अफसर का ड्राइवर सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिला. यूपी पुलिस के मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रेलवे पुलिस का मुख्यालय है. लिहाज़ा यूपी पुलिस का मुख्यालय भी अब कोरोना से अछूता नहीं है. रेलवे पुलिस मुख्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है.आपको बताते चलें कि जीआरपी पुलिस स्टेशन चारबाग में तैनात 27 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. जिसके बाद 65 सिपाहियों को एक डेंटल कॉलेज में क्वारंटाइन में रखा गया है. सिपाहियों के चारबाग में रहने की जगह जीआरपी पुलिस लाइन को खाली करवा लिया गया है. अब यहां सैनीटाइजेशन का काम किया जा रहा है.

अब सैनीटाइजेशन के बाद ही पुलिस लाइन को खोला जाएगा. चारबाग रेलवे स्टेशन पर रोज हजारों प्रवासी श्रमिक ट्रेन से आ रहे हैं. जीआरपी के सिपाहियों की उनको व्यवस्थित करने में ड्यूटी लगी होती है. माना जा रहा है इन्हीं प्रवासी श्रमिकों से जीआरपी के सिपाहियों को कोरोना संक्रमण हुआ. जिसके बाद यह संक्रमण जीआरपी पुलिस लाइन चारबाग तक पहुंचा.एडीजी रेलवे संजय सिंघल ने बताया कि उनके स्टॉफ अफसर गुरुवार को छुट्टी से लौटे थे. उनके साथ ही उनका ड्राईवर भी छुट्टी से लौटा था. उनका ड्राईवर चारबाग स्थित जीआरपी पुलिस लाइन में रहता है, जहां कुछ सिपाहियों में कोरोना संक्रमण के मामले मिले थे. लिहाज़ा ड्राइवर का कोरोना टेस्ट कराया गया था जो सोमवार को पॉजिटिव निकला. जिसके बाद रेलवे मुख्यालय सील कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है. रेलवे मुख्यालय को 48 घंटे तक बंद रखा जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान कहा। ….
Next: निराश्रितों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खोला खजाना। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.