Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Cyclone Nisarg को देखते हुए लखनऊ में भी 3 दिन भारी बारिश के आसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Cyclone Nisarg को देखते हुए लखनऊ में भी 3 दिन भारी बारिश के आसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
nisarg-cyclone-1

अरब सागर में उठे चक्रवात निसर्ग का असर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल सकता है. अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार से तीन दिन तक लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. बुधवार को आंशिक बादली छाई रहेगी और बारिश भी हो सकती है. गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने संभावना व्यक्त की गई है मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि तराई व मध्य यूपी के क्षेत्र में तेज बारिश के चेतावनी जारी की गई है. उन्होंने बताया कि तूफ़ान अपने साथ जो नमी लेकर आएगा, उसके कारण बारिश के हालात बन रहे हैं.अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग बुधवार को महाराष्ट्र के तट से टकराएगा.

इस दौरान तटीय इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. तटीय इलाकों को खाली करवाया गया है. गुजरात और महाराष्‍ट्र के संभावित खतरे वाले स्‍थानों से करीब 1 लाख लोग सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाए जा रहे हैं. मछुआरों को समुद्र में न जाने और बंदरगाहों से चेतावनी संकेत देने को कहा गया है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान 3 जून को भयंकर तूफान के रूप में हरिहरेश्वर और दमन के बीच उत्तरी महाराष्ट्र और समीप के दक्षिण गुजरात को पार करेगा और इस दौरान 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलेगी जिसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. इसके साथ ही भयंकर बारिश भी होगी. विभाग के अनुसार इस चक्रवात का मुम्बई पर असर होगा.

Post navigation

Previous: डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से भारत-चीन सीमा विवाद पर की चर्चा। ….
Next: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख के पार। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.