Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख के पार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख के पार। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
640_6401586744939ma3r_corona

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले आज दो लाख के पार पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटों में 8909 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 217 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक दो लाख 7 हजार 615 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 5815 लोगों की मौत हो चुकी है. एक लाख 303 लोग ठीक भी हुए हैं. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हैं कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच केंद्र सरकार ने कहा कि भारत इस बीमारी के चरम(पीक) बिंदु से बहुत दूर है और रोकथाम के लिए किए गए उसके उपाय बहुत प्रभावी रहे हैं. साथ ही सरकार ने कहा कि वह अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है. स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सिर्फ मामलों की कुल संख्या और भारत के सातवें स्थान पर पहुंचने पर ही ध्यान देना गलत है. उन्होंने कहा कि देशों की आबादी पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि करीब 14 देश जिनकी कुल आबादी भारत के बराबर है, वहां कोरोना वायरस के कारण हुयी मौतें 55.2 गुना अधिक हैं. अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के मामले में हमारी मृत्यु दर 2.82 प्रतिशत और यह दुनिया में सबसे कम है जबकि वैश्विक मृत्यु दर 6.13 प्रतिशत है. हम मामलों की समय पर पहचान और उचित नैदानिक प्रबंधन के कारण इसे हासिल कर पाए हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के मामलों में भारत में मृत्यु दर प्रति लाख जनसंख्या पर 0.41 प्रतिशत है जबकि वैश्विक स्तर पर यह 4.9 प्रतिशत है और यह दुनिया में सबसे कम है. उन्होंने कहा कि भारत में होने वाली हर दो कोविड-19 मौतों में से एक वरिष्ठ नागरिकों की है जो कुल आबादी का 10 प्रतिशत हैं. इसके साथ ही देश में कोविड-19 से हुयी मौतों में 73 प्रतिशत लोग पहले से ही गंभीर रोग से पीड़ित थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Cyclone Nisarg को देखते हुए लखनऊ में भी 3 दिन भारी बारिश के आसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। ….
Next: मंदाना करीमी वेब सीरीज ‘द कसीनो’ के लिए पोल डांस सीखते समय हुआ हदशा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.