Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 23645 हुई,पिछले 24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी संक्रमित। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 23645 हुई,पिछले 24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी संक्रमित। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
01061_pti01_06_2020_000071b

दिल्ली पुलिस पर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 47 और पुलिसवालों को कोरोना का इंफेक्शन हुआ है. अब तक दिल्ली पुलिस के 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में एक पुलिसकर्मी की जान भी गई है. पूरी दिल्ली में अभी भी 150 से ज्यादा इलाके सील हैं और पुलिस दिन रात ड्यूटी पर तैनात है. यही वजह है पुलिस पर खतरा बढ़ता जा रहा है.बता दें कि दिल्ली में करोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से एक दिन में सामने आए नए केस का रिकॉर्ड एक बार फिर टूटा है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1513 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में सामने आए कोरोना पॉजिटिव मामलों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है.

नए मामलों के सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 23645 हो गई है. इसमें से 13497 एक्टिव मामले हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई है और अब तक इस वायरस की वजह से 606 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 9542 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं.दिल्ली सरकार ने घरेलू यात्रियों के लिए होम क्वॉरंटीन के नियम बदल दिए हैं. अब राजधानी पहुंच रहे कोरोना लक्षणमुक्त सभी यात्रियों के लिए घर में आवश्यक रूप से 14 दिन तक क्वॉरंटीन में रहने की अवधि घटाकर सात दिन कर दी गई है. सरकार ने एक आदेश में सभी जिलाधिकारियों को नियम के क्रियान्वयन पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा काम COVID-19 की जंग के लिए अपने सरकारी प्लेन को सौंपा। ….
Next: झारखंड में कोरोना का फूटा कहर एक दिन में 52 नए मामले आये सामने। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.