Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा काम COVID-19 की जंग के लिए अपने सरकारी प्लेन को सौंपा। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा काम COVID-19 की जंग के लिए अपने सरकारी प्लेन को सौंपा। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
yogi-adityanath

उत्तर प्रदेश में करोना से जारी जंग में जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को मंगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सरकारी स्टेट प्लेन स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दिया है. अगले 9 जून को ट्रूनेट मशीनों की एक खेप लेने मुख्यमंत्री का सरकारी जहाज गोवा जाएगा. ये मशीनें कोरोना जांच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं और मुख्यमंत्री ने फौरन इन्हें उत्तर प्रदेश में लाने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में समय की बचत के लिए और तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री का सरकारी जहाज स्वास्थ्य विभाग के काम आ रहा है प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य उपकरणों को लाने के लिए स्टेट प्लेन की मदद ली जा रही है. लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में यह पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले वह दो बार मेडिकल इक्विपमेंट मंगाने के लिए वह अपना सरकारी जहाज बैंगलोर और गोवा भेज चुके हैं

ट्रूनेट मशीनों की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी इससे पहले 1 जून 2020 को स्टेट प्लेन गोवा भेज चुके हैं, जहां से 21 मशीनें प्रदेश में आई थीं. ये मशीनें इमरजेंसी ऑपरेशन में काफी सहायक साबित हो रही हैं. इनके जरिए एक से डेढ़ घंटे में कोरोना की जांच होकर रिपोर्ट आ जाती है. सीएम की मंशा प्रदेश के सभी जनपदों को एक-एक ट्रूनेट मशीनें देने की है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके कोरोना संदिग्ध की सूचना देने, उनकी जांच कराने व उन पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने हर ग्राम पंचायतों और वार्ड निगरानी समितियों का भी गठन कर रखा है. ये समितियां किसी भी प्रवासी के आने व किसी के संक्रमित होने की जानकारी देती हैं. इसके अलावा मेडिकल स्क्रिनिंग में सरकार की मदद ये समतियां कर रही हैं.

Post navigation

Previous: UP के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना हुए होम क्वारंटाइन। ….
Next: दिल्ली में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 23645 हुई,पिछले 24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी संक्रमित। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.