Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजौरी जिले की कालाकोट के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया…
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राजौरी जिले की कालाकोट के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया…

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_06_2020-jammur_20352230_1153766

जम्मू संभाग के राजौरी जिले की कालाकोट तहसील के जंगल में गुरुवार रात को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह मुठभेड़ मेहारी गांव में हुई। कुछ आतंकियों के घिरे होने की जानकारी सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने जंगल के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को घेर लिया है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। कालाकोट तहसील के मियाडी जंगल में संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने सेना को सूचित किया था। जिसके बाद आरआर बटालियन के जवानों ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं राजौरी और पुंछ रेंज के डीआइजी ऑफ पुलिस विवेक गुप्‍ता ने बताया कि खुफ‍िया इनपु‍ट मिलने के बाद पुलिस और सेना के जवानों की ओर से एक तलाशी अभियान कासो कालाकोट इलाके में चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान छ‍िपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गया है। मारे गए आतंकी की पहचान कराई जा रही है। बताया जाता है कि डीआइजी राजौरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्‍ता और एसएसपी चंदन कोहली भी मौके पर पहुंचे गए।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना और पाक की खुफियां एजेंसी आइएसआइ भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए बेचैन हैं। पाकिस्‍तान में बैठे बड़े आतंकी कमांडर भारत में हमले कराने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बैठक में तय हुआ कि किसी भी तरह ज्‍यादा से ज्‍यादा आतंकियों को सीमा पार कराकर घुसपैठ कराई जाए। पाक आतंकियों को घातक हथियारों से लैस करने पर जोर दे रहा है ताकि वे भारत में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकें। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्‍तान आने वाले समय में फ‍िर कोई हिमाकत कर सकता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना का खौफ,नए केस के साथ मुंबई से आगे निकली दिल्ली। …
Next: लखनऊ में फिर कोरोना विस्फोट,लखनऊ में कोरोना के 13 नए मरीज मिले। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.