Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में कोरोना का खौफ,नए केस के साथ मुंबई से आगे निकली दिल्ली। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में कोरोना का खौफ,नए केस के साथ मुंबई से आगे निकली दिल्ली। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

दिल्ली में अब कोरोना केस के रोज बढ़ते आंकड़े डराने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में राज्य में कोविड-19 के 5 हजार मरीज सामने आए हैं। पिछले दो महीने में पहली बार राजधानी कोविड-19 के नए केसों के मामले में मुंबई से आगे निकल गई है। कोरोना केस के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज के आंकड़े के अनुसार, राज्य में 25,004 केस हैं जबकि 9,898 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में इस जानलेवा वायरस से अबतक 650 लोगों की जान गई है। रोजाना बढ़ते आंकड़ें अब टेंशन दे रहा है।राज्य में 28 मई से 3 जून तक हर रोज तकरीबन 1,198 नए केस सामने आए हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस 3 जून को मिले जब राज्य में 1,513 नए मामले सामने आए थे। दो महीने में पहली बार दिल्ली में एक दिन में मुंबई से भी ज्यादा नए केस मिले हैं। मुंबई में बुधवार को 1,276 नए केस सामने आए थे।

दिल्ली में अभी 14,456 ऐक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 33,681 ऐक्टिव केस हैं जबकि गुजरातमें 4,762 ऐक्टिव केस हैं। तमिलनाडु में 14,902 ऐक्टिव मामले हैं।लॉकडाउन-4 में छूट मिलने के बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में 2.35 गुना बढ़ोतरी देखने को मिला है। इस दौरान मुंबई और अहमदाबाद में इतने मामले नहीं आए। राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्रालयों से लेकर राज्य सरकार के दफ्तरों में कोरोना के मामले मिलने लगे हैं।दिल्ली सरकार नए केसों में बढ़ोतरी को ज्यादा टेस्टिंग से जोड़ रही है लेकिन पॉजिटिविटी रेट का विश्लेषण करने से अलग ही कहानी निकलती है। 31 मई को खत्म हुए सप्ताह में औसत पॉजिटिविटि रेट 14.7% था जबकि इसके पहले के सप्ताह में यह महज 10.8 फीसदी ही था।दिल्ली में बढ़ते कोरोना के केसों के कारण पिछले 16 दिनों में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ी है।18 मई को 73 कंटेनमेंट जोन थे जो 3 जून को बढ़कर 163 तक पहुंच गए हैं। उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा 30 कंटेनमेंट जोन हैं जबकि पश्चिम दिल्ली में 29 जोन हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। ….
Next: राजौरी जिले की कालाकोट के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया…

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 12 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.