Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा भारत। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा भारत। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
coronavirus

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढती जा रही है. शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 36 हजार 657 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 6642 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 14 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9887 नए केस आए सामने आए हैं और 294 मौतें हुईं. ये भारत में कोरोना के मामलों और मौतों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गई है.

शुक्रवार को ब्राजील में 30,136 और अमेरिका में 25,273 नए मामले आए, जबकि रूस में 8,726 नए मामले आए. इसका सीधा मतलब है कि एक दिन में नए मामलों की बढ़ोतरी में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत में आज 9887 नए केस सामने आए हैं आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 15 हजार 942 कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 42,224 संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुःखद खबर :बहराइच में एक और बेटी दहेज के लिए चढ गई भेंट। ….
Next: राजधानी लखनऊ में विपक्ष ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.