Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ में विपक्ष ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राजधानी लखनऊ में विपक्ष ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
M_Id_250192_Opposition_was_left_protesting_inside_assembly_Monday

कोरोना महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश में सियासी गतिविधियां बिल्कुल थम सी गई हैं. कोरना के चलते उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. इस पूरे मसले को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. विपक्ष विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है. विपक्ष की इस मांग पर सत्ता पक्ष का कहना है कि इस पूरे कोरोना काल में विपक्ष ने केवल ट्विटर की राजनीति की है और उसे प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी उत्तर प्रदेश विधानसभा का आखिरी सत्र फरवरी में हुआ था. इस सत्र में सरकार ने अपना बजट पेश किया था. हालांकि, जून के आखिरी या जुलाई महीने में अमूमन सरकार मानसून सत्र बुलाती है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि यह सत्र कब बुलाया जाएगा.

वहीं, विपक्ष लगातार सरकार पर यह आरोप लगा रहा है कि वो कोरोना से निपटने में फेल है और इसलिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए जिससे विरोधी दल भी अपना सुझाव सरकार को दे सकें और सरकार उस पर अमल करे विपक्ष के इन आरोपों पर सत्ता पक्ष का कहना है कि दरअसल, कोरोना और लॉकडाउन के पूरे 3 महीने के दौरान विपक्ष के लोग घरों से बाहर नहीं निकले. विपक्ष के लोगों ने किसी की मदद तक नहीं की और केवल ट्विटर पर ही एक्टिव नजर आए. इस महामारी के समय भी विपक्ष राजनीति से बाज नहीं आ रहा है इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. जबकि, विपक्ष का साफ तौर पर कहना है कि सरकार को जो इंतजाम करने चाहिए थे वो इंतजाम नाकाफी रहे. इसलिए, वो यह चाहते हैं कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए जिसमें सारी चीजों पर चर्चा हो सके.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा भारत। …
Next: धर्मस्थल खोलने को लेकर CM योगी ने दिए ये अहम निर्देश…

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.