Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अयोध्या विवाद: की 29वें दिन की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकार ने कहा कि विवाद तो राम के जन्मस्थान को लेकर हैं कि वह है कहां?
  • राज्य

अयोध्या विवाद: की 29वें दिन की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकार ने कहा कि विवाद तो राम के जन्मस्थान को लेकर हैं कि वह है कहां?

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
SupremeCourtofIndia_22386

धवन ने कहा इस देश में अगर राम और अल्लाह का सम्मान नहीं होगा, देश खत्म हो जाएगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पेश राजीव धवन ने दलील दी “हम  राम का सम्मान करते हैं, जन्मस्थान का भी सम्मान करते हैं। धवन ने कहा कि विवाद तो राम के जन्मस्थान को लेकर है कि वह कहां है! उन्होंने कहा कि पूरी विवादित जमीन जन्मस्थान नहीं हो सकती! जैसा कि हिंदू पक्ष दावा करते हैं। कुछ तो निश्चित स्थान होगा। पूरा क्षेत्र जन्मस्थान नहीं हो सकता। धवन ने हिंदू पक्ष द्वारा परिक्रमा के संबंध में गवाहों द्वारा दी गई गवाहियां उसके समक्ष रखीं। उन्होंने हिन्दू पक्ष के गवाहों की गवाही पढ़ते हुए बताया कि परिक्रमा के बारे में सभी गवाहों ने अलग अलग बात कही है। कुछ ने कहा राम चबूतरे परिक्रमा होती थी, कुछ ने कहा कि दक्षिण में परिक्रमा होती थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले बुधवार को स्पष्ट किया था कि अयोध्या मामले की सुनवाई मध्यस्थता के प्रयासों के लिए रोकी नहीं जायेगी और उम्मीद जतायी कि 18 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी हो जायेगी। राजीव धवन की तरफ से सुनवाई पूरी करने के लिए दिये गये अनुमानित समय के मद्देनजर इस वर्ष 18 अक्टूबर तक सुनवाई खत्म हो सकती है। उसने कहा कि सभी पक्ष इस मामले में 18 अक्टूबर तक अपनी दलीलें पूरी कर लें। न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि यदि दलीलें पूरी करने के लिए समय कम रहेगा तो वह शनिवार को भी सुनवाई करने के लिए तैयार हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रेकिंग:-लखनऊ लखनऊ के थाना कैण्ट के पास अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली दो लोगों को मारी गई गोली
Next: P.M नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 50,000 अमेरिकी भारतीय लोगों को ह्यूस्टन में संबोधित करना दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र के बीच बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित करता है

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.