Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से होगी बहस, e-Mail आईडी की जारी। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से होगी बहस, e-Mail आईडी की जारी। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ई-मेल आई डी तैयार की है. यदि कोई अधिवक्ता खुली अदालत के बजाय वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से बहस की सुविधा चाहते हैं तो उन्हें एक दिन पहले हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर अनुरोध भेजना होगा. इसके लिए अधिवक्ता को अपना ई-मेल आईडी मोबाइल नंबर और जिस केस की सुनवाई होनी है, उसका ब्योरा देना होगा. वकील को यह ब्योरा एक दिन पहले शाम 8 बजे तक देना होगा. जिसके बाद बहस के दौरान वीडियो लिंक उपलब्ध कराया जायेगा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग सुविधा क्रोम व ब्राउजर पर बेहतर ढंग से उपयोग में लायी जा सकती है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की आई डी है- request_vc_alld@allahabadhighcourt.inऔर लखनऊ पीठ के लिए- request_vc_lko@allahabadhighcourt.in है. अधिवक्ताओं व सरकारी वकीलों से अनुरोध किया गया है

कि वे वीडियो लिंक किसी दूसरे व्यक्ति से शेयर न करें और एक पक्षकार की ओर से दो अधिवक्ता से अधिक न बैठें. इस आशय की अधिसूचना संयुक्त निबंधक कम्प्यूटर की ओर से जारी की गयी है इलाहाबाद हाईकोर्ट में 8 जून से न्यायिक कार्य शुरू होगा. अभी तक कोविड-19 एवं लॉकडाउन के कारण अदालतों में सुनवाई नहीं हो रही थी. इस कार्य के लिए न्यायमूर्तियों एवं स्टाफ की न्यूनतम संख्या के साथ विशेष पीठ बैठेगी. इलाहाबाद प्रधान पीठ व लखनऊ पीठ में कार्य शुरू होगा. 3 जून से मैनुअल दाखिले शुरू होंगे. कार्य दिवस में याचिकाएं दाखिल की जा सकेंगी. यह व्यवस्था इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ एवं लखनऊ खंडपीठ दोनों में लागू की जा रही है निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टैंप रिर्पोटिंग सेक्शन में दाखिला होगा. जिसके लिए एक अलग से स्थान निश्चित किया गया है. ई मोड से पुराने मुकदमों में अर्जेंसी अर्जियां स्वीकार की जाएंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में कम नहीं हो रहे हैं मामले,वायरस संक्रमण मामले में दुनिया का पांचवा देश बना भारत। …..
Next: बिहार में बीजेपी की चुनावी तैयारी शुरू,अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करेंगे रैली। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.